अल्मोड़ा:- रिलीज होने से पूर्व की अपने कंटेट व कथानक को लेकर विवादों में आई फिल्म केदारनाथ का अल्मोड़ा में संभावित विरोध की आशंका के मद्देनजर अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने इस फिल्म को अल्मोड़ा के दोनो सिनेमाघरों में प्रदर्शन को प्रतिबंधित कर दिया है| रिलीज तिथि के दिन ही प्पतिबंध की लोगों को जानकारी मिली इसके बाद अल्मोड़ा के दोनों सिनेमाघरों में फिल्म को प्रतिबंधित कर वहा तैनात कर दिया गया|
सुबह तक लोगों को इस प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी कुछ लोग टिकट लेने भी पहुंचे थे| इंटक के जिलाध्यक्ष दीपक मेहता भी सिनेमाघर पहुंच गए उन्होंने कहा कि लाँ एंड आर्डर को ताक में रथ कर एेसी जिद नहीं होनी चाहिए कि नगर की फिंजा ना बिगड़े|हालाकि सिनेमाघरों में पुलिस का पहरा लगा रहा| एसएसआई नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ सिनेमाघर में मौजूद थे|