अल्मोड़ा : जन अधिकार मंच का हुआ गठन

अल्मोड़ा। टीम त्रिलोचन ने आज अल्मोड़ा जन अधिकार मंच नाम से एक संगठन का गठन कर दिया। यहा होटल् मिलन इन में आयोजित बैठक में…

अल्मोड़ा। टीम त्रिलोचन ने आज अल्मोड़ा जन अधिकार मंच नाम से एक संगठन का गठन कर दिया। यहा होटल् मिलन इन में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंच बिजली,पानी,सड़क, चिकित्सा आदि मूलभूत समस्याओं के लिये संघर्ष करेगा। इसका कार्यक्षेत्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में होगा। समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठी आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकार प्राप्ति के लिये प्रेरित किया जायेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंच अल्मोड़ा के लोगों की दुख, पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर समाधान के प्रयास करेगा। और समाज के सभी वर्गो को जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है।
बैठक में मंच के संरक्षक मंडल में घनानंद जोशी, जीवननाथ वर्मा, पान​ सिंह बिष्ट, डॉ विनोद कुमार पाण्डे, त्रिभुवन पंत, दीप सनवाल को शामिल किया गया। जल्द ही कोर कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया।

घनानंद जोशी की अध्यक्षता और त्रिलोचन जोशी के संचालन में सम्पन्न बैठक में केवल सती, मनोज सनवाल, ​हेम चन्द्र जोशी, कपिल मल्होत्रा, शैलेन्द्र प्रकाश साह, नमित जोशी, आशा जोशी, अमित मल्होत्रा,विक्रम साह, मनोज कुमार, सुनील कर्नाटक, शेखर भट्ट, हरीश बिष्ट, स्मिृता जोशी, दीपा जोशी, आनंद बिष्ट, लता पंत, हेमंत राणा, मोहित पाण्डे, गंगा बिष्ट, विनय पाण्डे, धीरेश जोशी, सुमित गुप्ता, अमरनाथ रावत, नंदन रावत, दानिश खान, फईम खान, गगन पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, भगवान सिंह, कंचन शैली ​आदि मौजूद रहे।