shishu-mandir

अल्मोड़ा: इस गांव में शराब पी तो देना होगा 25 हजार का जुर्माना, साथ ही 6 महीने के लिए होगा सामाजिक बहिष्कार, पढ़े पूरी खबर

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के सैनार गांव में नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व युवा खुलकर सामने आए है। यहां ग्राम पंचायत की खुली बैठक में शराब बंदी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है। ग्रामीणों की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।

जिला मुख्यालय से लगे सैनार गांव में ग्राम पंचायत के गठन के बाद गुरुवार को पहली खुली बैठक हुई। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा शराब बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने को लेकर सर्वसम्मति से शराब बंदी का प्रस्ताव पास किया गया।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा गांव में शराब की ब्रिकी की गई तो 25 हजार रुपये का जुर्माना तथा संबंधित व्यक्ति को 6 माह के लिए गांव से बेदखल​ कर दिया जाएगा।

sainar 22

ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि बड़े महानगरों के बाद अब नशा धीरे—धीरे गांव में पांव पसार रहा है जिसके चलते आज नई युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है। उन्होंन बताया कि नशे की रोकथाम के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

ग्रामीणों के इस कदम की चौतरफा सराहना हो रही है। ग्रामीण भी उत्सुकता के साथ इस पहल से जुड़ रहे है। यही नहीं गांव का युवा वर्ग भी इसके लिए खुलकर सामने आया है।
इसके अलावा बैठक में ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित जानकारियां दी गई।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रमेश राज, बाल विकास की विनीता वर्मा के अलावा मदन बिष्ट, विशन सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट जमन सिंह बिष्ट, नीमा कनवाल, कांता देवी, सुनीता देवी, विजय कनवाल, रवि बिष्ट, प्रकाश बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।