अल्मोड़ा,13 सितंबर— द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में 50 से अधिक सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ रही है। वहीं सत्तारुढ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता उसे सत्ता से बेदखल करने को बेताब है।
चौघानपाटा स्थित डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता बेरोजगारी एवं महंगाई से त्रस्त हो चुकी है।अपराधों के मामलों में भी उत्तराखंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पचास से अधिक सीटें जीतकर आयेगी और मजबूती से अपनी सरकार बनाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार को साढ़े चार वर्षों से अधिक का समय बीत चुका है।परन्तु अल्मोड़ा में पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में बने मेडिकल कालेज को तक भाजपा की यह डबल इंजन सरकार अभी तक संचालित नहीं करा पाई है।
इस दौरान बिष्ट ने कांग्रेस नेताओं को भी बड़बोलेपन से बाज आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अनर्रगल बयानबाजी कभी भी ठीक नहीं है। इससे आम कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल कोरी घोषणाएं कर रही है और स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह जान ले कि इस सरकार के दिन अब हवा हुए।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांंग्रेस को सत्ता में लाने का पूरा मन बना चुकी है।और निश्चित रूप से २०२२ के विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की सरकार बनेगी।
वार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,मनोज पाठक,जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, कांंग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,जिला सचिव दीपांशु पांडे उपस्थित थे।