डीके जोशी फिर से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष चुने गए है। यहां आयोजित एशोसिएशन के चुनाव में सर्वसहमति से कार्यकारिणी का चयन किया गया।
चुनाव मण्डलीय सचिव प्रेगशंकर सिंह,कुमायूं मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार और प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रांतीय अध्यक्षा सुधा कुकरती की देखरेख में देर शाम तक चला।
सर्वसहमति से डीके जोशी को जिलाध्यक्ष,जेपीएस मनराल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गोपाल सिंह चंद को उपाध्यक्ष,रजनीश जोशी को मंत्री,मनोहर मेहता को संगठन मंत्री,ललित नेगी को संयुक्त मंत्री,कैलाश पपनै को कोषाध्यक्ष और माया पाण्डेय का संप्रेक्षक चुना गया। चुनाव के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।