अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्य रखने की शपथ,पूर्व सीएम रावत, पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल सहित कई अतिथि रहे मौजूद

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

यहां देखें कार्यक्रम का पूरा वीडियो

holy-ange-school
jip 2

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रभारी जिलाधिकारी मनुज गोयल की मौजूदगी में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

jip 1

प्रभारी डीएम मनुज गोयल ने जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट को शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष उमा बिष्ट द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कान्ता रावत एवं सदन के सभी सदस्यों को शपथ दिलायी।शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उपाध्यक्ष व सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उपहार भेंट किये गये तथा सम्मानित किया गया।

jip 4


इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन अपेक्षाओं से जनता व उनके प्रतिनिधियों ने उन्हें चुना उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का उनका प्रयास सदैव रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के चहोन्मुखी विकास के लिए सदन के सभी सदस्यों को एक टीम भावना से कार्य करना होगा तभी जनपद का विकास किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की आय में कैसे बढ़ोत्तरी हो सके इसके लिए हमें सामुहिक प्रयास करने होंगे।

jip 3

उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के विकास कार्यो में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा हर क्षेत्र में विकास को नया आयाम दिया जायेगा।

jip 5

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष्य गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, रानीखेत विधायक करन माहरा,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, धन सिह रावत ने भी सदन को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने जनपद के विकास के लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से संगठित होकर विकास कार्यो को गति देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें यह उनका प्रयास होना चाहिए।


शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यगणों में महेश नयाल, शिवराज बनौला,देवेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र सिंह बिष्ट,नंदन सिंह नेगी,पिंकी करगेती, विमला आर्य,संजय वाणी, जीवन भंडारी सहित अनेक सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रमुख के अलावा विभिन्न पदाधिकारी, उप जिलाधिकारी जैंती भनोली मोनिका, जिला विकास अधिकारी केके पंत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह कठैत,यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप डांगी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, भानुप्रकाश जोशी,मनोज पाठक, तारा चन्द्र जोशी, गजेन्द्र फर्त्याल,पूरन रौतेला,रमेश भाकुनी सहित जिला पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

must read it

https://uttranews.com/2019/11/30/hiv-aids-in-almora-uttrakhand/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/30/vaccination-of-children-left-in-the-vaccination-will-be-done-from-house-to-house-dr-yogesh-purohit-said-in-media-workshop/

must read it

https://uttranews.com/2019/12/01/bjp-mandal-adhyaksh-ka-chunaw/
Joinsub_watsapp