कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कांग्रेस की ताकुला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष महेश नेगी को पदमुक्त कर दिया है। उनको पदमुक्त किए जाने का कारण उनकी निष्क्रियता को बताया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालो को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।