अल्मोड़ा (almora)। यहां संदिग्ध अवस्था में शव दिखाई देने से सनसनी फैल गई। मामला नगर से सटे दूलागांव का है। यहां बुधवार 4 बजे के आसपास जंगल में लोगों को एक शव दिखाई दिया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। युवक की पहचान संतोष पाठक निवासी चंपानौला के रूप में हुई है। युवक की आयु 41 वर्ष बताई जा रही है। और वह सोमवार से लापता था। उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
Almora Breaking— चोरो ने तोड़े अल्मोड़ा की बाजार में दुकानों के ताले
युवक के शव के पास एक जहर की शीशी बरामद होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने सुसाइड किया है। युवक कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करता था। उसके दो बच्चे है। फिलहाल युवक के घर में इसकी सूचना नही मिली है। शव की हालत को देखते लग रहा है कि युवक की मृत्यु एक दो दिन पहले हो चुकी है।