राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के चुनावों में राम सिंह चौहान अध्यक्ष चुने गए है। रमेश पैन्युली महामंत्री,राजकुमार चौधरी उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याक्षी मैदान में थे। निर्वतमान महामंत्री डॉ सोहन सिंह माजिला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुण भी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में थे लेकिन बाजी राम सिंह चौहान के हाथ लगी। हालांकि अभी चुनावी परिणाम की आधिकारिक घोषणा होनी बांकि है।
आज सुबह मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया। समाचार लिखे जाने तक परिणामों की आधिकारिक घोषणा नही हुई थी।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज है। परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद खबर अपडेट कर दी जाएंगी।