अल्मोड़ा ब्रेकिंग- ख्यातिपात्र वैज्ञानिक, प्रोफेसर धर्मपाल अग्रवाल का निधन

अल्मोड़ा। जाने माने वैज्ञानिक,और इतिहासविद धर्मपाल अग्रवाल का निधन हो गया है।वो 92 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।…

Almora Breaking- Renowned scientist, Professor Dharampal Aggarwal passes away

अल्मोड़ा। जाने माने वैज्ञानिक,और इतिहासविद धर्मपाल अग्रवाल का निधन हो गया है।वो 92 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उनके शिष्य उनको काशीपुर अपने साथ लेकर गए थे,जहां आज सुबह 10 बजे के आसपास उनका निधन हो गया।उउनके भतीजे सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रोफेसर धर्मपाल अग्रवाल का अंतिम संस्कार कल सोमवार को यूपी के हापुड़ जिले के गढ़ गंगा घाट में किया जाएगा।


अल्मोड़ा की प्रतिष्ठित फर्म हीरालाल ब्रजपाल फर्म के स्वामी ब्रजपाल अग्रवाल के घर जन्मे प्रोफेसर धर्मपाल इलाहाबाद वि​श्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गुजरात के अहमदाबाद फिजिकल लेबोरेटरी अहमदाबाद में वैज्ञानिक बने और बाद में इसी संस्थान के निदेशक भी बने। उन्होंने कार्बन डेटिंग पर बहुत काम किया। एक पुरातत्वविद और इतिहासविद के रूप में उनकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता थी।उन्होने जापान में महत्वपूर्ण शोध कार्य भी किया।


अवकाश प्राप्ति के बाद उन्होंने अल्मोड़ा को अपनी कर्मस्थली बनाया।उनको पर्वतीय क्षेत्रों से बहुत लगाव था। ब्रह्पाल पन्नालाल ट्रस्ट बनाया और उस काम में उनका साथ डॉ निर्मल जोशी,प्रो. दिवा भट्ट आदि ने दिया। यह ट्रस्ट हर साल देश के ख्यातिप्राप्त व्यक्तिओं को बुलाकर अल्मोड़ा में हर साल एक व्याख्यान का आयोजन करता था,साथ ही गरीब और मेधावी छात्रों को भी छात्रवृति देता था।

उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले।हाल ही में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। उनके निधन पर डॉ निर्मल जोशी,पीसी तिवारी,दीपक बिष्ट,आशीष जोशी आदि ने हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की है।