shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: अनुशासनहीन पदाधिकारियों पर चला कांग्रेस का डंडा, दो पदाधिकारियों पर निष्कासन की कार्यवाही, अन्य कई कार्यकर्ता भी राडार पर, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले कांग्रेस के दो पदाधिकारियों पर निष्कासन की तलवार लटक चुकी है। ब्लाक कमेटी के शिकायत के बाद जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन के लिए कांग्रेस हाईकमान को पत्र प्रेषित किया है। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

जिलाध्यक्ष ​पीतांबर पांडेय ने बताया कि कांग्रेस कमेटी भैंसियाछाना एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की ओर से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हरीश बनौला व न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से दोनों के निष्कासन की मांग की थी। दोनों पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों व पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने का आरोप है।

​जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा​ ​कि अन्य ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा भी पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है। जिस पर शीघ्र ही अनुशासनहीनता की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को बख्सा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह महरा के पुत्र सुरेंद्र सिंह महरा ने ​जिला पचांयत अध्यक्ष पद में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से बगावत कर दी थी। ​जिस पर पार्टी द्वारा उनका निष्कासन कर दिया गया। यही नहीं पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने अपने पुत्र सुरेंद्र महरा के साथ मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य मंत्रियों के साथ सर्किट हाउस में मुलाकात कर सभी को अचंभित कर दिया था। जिस पर कार्यकर्ताओं द्वारा कई तरह के कयास भी लगाए गये।

प्रिय पाठकों….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। इसके लिए अपने फेसबुक एकाउंट से उत्तरा न्यूज(हिंदी में लोगो सहित) टाइप कर सर्च करें और इस पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।
Click here to Like our Facebook Page

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें।