अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है। अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मनोज तिवारी ने भाजपा के कैलाश शर्मा को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। मनोज तिवारी ने भाजपा के कैलाश शर्मा को 100 से अधिक वोट से हराया।
मनोज तिवारी तीसरी बार विधायक बने है। वह 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के कैलाश शर्मा से पराजित हो गए थे। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के कैलाश शर्मा को हराकर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के रघुनाथ सिंह चौहान को हराकर दूसरी बार विधायक बने। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के रघुनाथ सिंह चौहान से पराजित हो गए थे और अब 2022 के विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर से विधायक बन गए है।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज है। देखते रहे उत्तरा न्यूज