सलीम मलिक
अल्मोड़ा। भाजपा विधायक महेश जीना (Mahesh Jeena) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर उन्हे घायल कर दिया।
रामलीला मंचन का उदघाटन कर लौट रहे थे विधायक महेश जीना (Mahesh Jeena)
विधायक महेश जीना (Mahesh Jeena) रामलीला मंचन का उद्घाटन करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे और कुछ लोगों ने उनकी कार रुकवाकर हमला कर दिया। जिस व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लग रहा है वह भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। व्यक्ति पर यह हमला कराने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक सल्ट विधायक महेश जीना (Mahesh Jeena) गुरुवार की रात 9 बजे के आसपास अपने पुत्र करन जीना, सचिव हरीराम आर्या और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला का उद्घाटन करने के बाद वापस घर को लौट रहे थे।हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर नशा किये हुए भी थे।
Almora:: नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विधायक महेश जीना पर यह हमला देघाट में भाकुड़ा के पास हुआ। सफेद कार में सवार लोगों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। विधायक के गाड़ी रुकने पर हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी जिसमें विधायक महेश जीना की नाक में चोट लग गई और खून बहने लगा। बाद में हमलावर मौके से भाग गए।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से एक हमलावर को दबोच लिया गया जबकि बाकी हमलावर भागने में कामयाब हो गए।
विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना ने नोएडा में रहने वाले गिरीश कोटनाला पर यह हमला कराने का आरोप लगाया है। जिस पर यह आरोप लगाया जा रहा है वो शख्स भी भाजपा से जुड़ा है।