Almora Breaking- BJYM district executive dissolved
अल्मोड़ा, 21 जनवरी 2021
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की बीते बुधवार रात घोषित नवीन कार्यकारणी एक दिन के बाद ही विवादों में आ गई है। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए नव गठित कार्यकारणी भंग कर दी है। साथ ही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दरअसल, बुधवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) की जिला कार्यकारणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने जिला व मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में उनकी सहमति लिए जाने का जिक्र किया गया है जबकि उनकी व प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाई कमेटी, किसी से भी सहमति नहीं ली गई है।
सीएम त्रिवेन्द्र रावत (CM Trivendra Rawat) के अल्मोड़ा दौरे को लेकर बीजेपी ने शुरु की तैयारियां, 27 जनवरी को आएंगे अल्मोड़ा!
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक व पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया था की जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJYM), जिला महामंत्री व मोर्चा प्रभारी के साथ बैठक कर टीम का गठन किया जाना था, लेकिन भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने स्वयं टीम का गठन कर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि मोर्चे का गठन जिलाध्यक्ष की सहमति के पश्चात किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा टीम गठन को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा गया।
जिलाध्यक्ष रौतेला ने तत्काल प्रभाव से गठित जिले व मण्डल की टीम को भंग कर दिया है। साथ ही अनुशासनहीन व्यवहार व बगैर अनुमति के टीम की घोषणा करने पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर पक्ष रखने को कहा है। वही, पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रेषित की गई है।
Syalde News- दरवाजे पर मिला जला हुआ टार्च, किवाड़ खुले और घर में रहने वाली महिला गायब
इधर भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट का कहना है कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से ही सभी जिलों की एक साथ सूची जारी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा ही यह सूची प्रांत को भेजी गई थी।