अल्मोड़ा, 13 अक्टूबर 2020- भारतीय जनता पार्टी का Almora के जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक चायखान में की गई|
बैठक में मंडल (BJP’s Lamgra Mandal) प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने जा रहे हैं जिसके निमित व्यवस्था को देखते हुए तैयारी बैठक की गई, बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग की जिम्मेदारी दी गई।
Almora- सांस्कृतिक दिग्गजों के सम्मान के साथ शुरु हुआ रचना महोत्सव
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रमेश बहुगुणा ने विस्तृत रूप से प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के बीच में रखी, बैठक को संबोधित करते हुए जागेश्वर विधानसभा पालक एवं भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंडल प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिम्मेदारियां दी, और कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, भारतीय जनता पार्टी का इतिहास की जानकारी एवं संस्कारवान व अनुशासित बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से करने जा रही है।
Almora- सांस्कृतिक रागों के नाम रहा रचना महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम
Almora जिला के संयोजक रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधानसभा के पालक महेश नयाल, वर्ग के जिला सह संयोजक नरेंद्र बिष्ट, लमगड़ा मंडल के पालक बालम सिंह कपकोटी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, भाजपा जिला मंत्री जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह रावत, देवकी विष्ट, मंडल महामंत्री मदन रावत, महेन्द्र मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश ढेला, विजय सतवाल, केशव आर्या, कुंदन सिंह नगरकोटी, मण्डल मंत्री हरीश सिजवाली प्रताप डसीला, शंकर मनार मिडिया प्रमुख रमेश बोरा, कार्यक्रम के सहसंयोजक भुवन चंद्र पांडे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरीश कपकोटी, खीम बिष्ट, दुग्ध संघ के डारेक्टर हरीश बिष्ट, दीवान नेगी, बच्ची सिंह, देवेंद्र कुवर, इंदर डसीला, नन्दन सिह, लक्ष्मण सिंह पटवाल सोशल मीडिया प्रमुख लमगड़ा सहित सभी शक्ति केंद्रों के सयोंजक उपस्थित थे।