shishu-mandir

भाजयुमो ने निकाली विजय संकल्प बाईक रैली,केन्द्रीय मंत्री ने किया रैली को रवाना सभी विधानसभाओं में निकाली गई बाईक रैली

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
bj1
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा में बाईक रैली निकाली। यह रैली जिले के सभी विधानसभाओं में निकाली गई। केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने रैली को रवाना किया और कहा कि देश के 4 हजार विधानसभाओं में यह रैली निकाली जा रही है। जो एक रिकार्ड है। यह रैली पार्टी लिंक रोड से निकाली गई अनेक कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के बीच जिस प्रकार का उत्साह दिख रहा है उससे साफ है कि आने वाले चुनावों में युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता सौंपेगे।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल,जिला महामंत्री अमित साह मोनू, मनोज जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला,विनीत बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी,अमित बिष्ट, दर्शन रावत,हरीश कनवाल,तुषारकांत साह, किरन पंत, पूनम पालीवाल, मीना भैसोड़ा, दीपसुंदर बिष्ट, विरेन्द्र जीना, अर्जुन बिष्ट,क्मल बिष्ट, राजन चन्द्र जोशी, जगत भट्ट,अजय कुमार, धर्मन्द्र बिष्ट, राहुल बोहरा, मनमोहन, अक्कू वर्मा,हिमांशु उपाध्याय, अशोक कनवाल, सुनील बिष्ट,कमलेश बिष्ट, विद्या बिष्ट, संजय कनवाल, पुष्कर नेगी, एसकुमार, कृष्ण बहादुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

bj2