shishu-mandir

बीजेपी के हवालबाग मंडल की बैठक में सीएए पर हुई चर्चा कहा विपक्ष कर रहा गुमराह,जनता को बताएंगे हकीकत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- बीजेपी हवालबाग मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई |

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बैठक में सीएए (CAA) के समर्थन में चर्चा की गई| वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है, इससे देश में विरोध और आंदोलन की आड़ में कुछ लोग अराजकता पैदा कर रहे हैं|

बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई| बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, हरीश कनवाल,मदन बिष्ट , सुरेंद्र सिंह मेहता, हरीश रावत, विनोद कनवाल, संजय बिष्ट, गंगा सिंह, मोहन सिंह रावत, ललित त्यागी सहित अन्य कई बूथ के अध्यक्ष मौजूद रहे|

यह भी तय किया गया कि सीएए को लेकर गांव गांव बूथ बूथ जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे|
मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया|