अल्मोड़ा:: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा नगर में सप्ताह भर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को चौघानपाटा और हवालबाग में बैठकें आयोजित की गई।
चौघानपाटा में मयंक पैलेस में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजको सहित पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने की।
बैठक में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा-6 से 13 अप्रैल तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई है। शक्ति केंद्र संयोजको, बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक के प्रभारी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान् ने बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजको को सात दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया-कार्यक्रमों में सेवा और जन कल्याण के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा, ताकि पार्टी की विचारधारा और कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा सके। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराना होगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन होगा।
8 और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 से 13 अप्रैल तक गांव व बस्ती चलो अभियान चलेगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 8 घंटे का समय देना होगा।
13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थलों की सफाई की जाएगी। 14 अप्रैल को उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दिन उनकी प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई का वितरण किया जाएगा।
बैठक मे मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कोओरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार, पूर्व राज्य मंत्री गोपाल जीना, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी,डा.एस.एस पथनी,मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव,नरेन्द्र सिंह,मनीष जोशी, राहुल जोश,दीपक वर्मा,आशीष कुमार धरमवीर आर्य, राधिका जोशी,हयात सिंह, आशीष कुमार, धर्मवीर आर्या, रमेश लाल, जगमोहन बिष्ट, हरिश कनवाल, रोहित वर्मा,गोपाल जीना,गोविंद मटेला,सलमान अंसारी, देवेंद्र भट्ट,मनोज चम्याल,अंकित कुमार,दिशांत पवार,नीरज साँगा, शुभम रौतेला, चंद्रा जोशी,बीना नयाल,दीपा अधिकारी,पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद नेहा टम्टा, पार्षद पूनम त्रिपाठी, पार्षद राहुल जोशी,अजित पवार,दिनेश मठपाल, अभय साह, हर्षवर्धन तिवारी, पंकज जोशी, रंजीत भंडारी, दानीश अंसारी, अनुप कुमार,ललिता पंचपाल, नेहा उप्रेती, कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, जगदीश नगरकोटी,रक्षित कार्की,सौरभ वर्मा, तस्लीम अंसारी, आनंद भोज, शैलेन्द्र साह, त्रिलोचन जोशी, दीपा बिष्ट, मीना भैसोड़ा, मीना नेगी, गौरव कांडपाल, दीक्षित जोशी, मोहन चंद्र जोशी,राजीव गुरुरानी,संजय अग्रवाल, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
इधर भाजपा के हवालबाग प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने आज हवालबाग ट्रेनिंग सेंटर सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा की ।
प्रभारी ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनसंघ से यहां तक यात्रा समेत समाज से जोड़ने के कार्य के बारे में बताया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस रामनवमी के साथ मनाया जाएगा, जो अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगायेंगे और सफाई अभियान, मिष्ठान वितरण जैसे सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
स्थापना दिवस के बाद, 7 से 9 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद, 10 से 12 अप्रैल तक “बूथ चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर नागरिकों के साथ कम से कम आठ घंटे बिताएंगे और उनकी राय लेंगे।
13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सफाई व रंग रोगन आदि किया जाएगा। 14 को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभारी ने प्रत्येक बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पर मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने की मंडल अध्यक्ष ने सभी बूथों पर ये कार्यक्रम निश्चित हों इसके लिए मंडल मैं तीन सदस्यीय कमेटी बनाई,जिसमें सुन्दर मटियानी को संयोजक और कुंदन कुमार बिष्ट और मनीष बिष्ट को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी कार्यक्रम में बृहस्पति गिरी महाराज ,पूर्व जिला मंत्री सुरेन्द्र मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार बिष्ट,युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,सुनील नेगी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनन्द कनवाल,बालम मेहता,केवल मुस्युनी,चंदन रावत, दीपक अधिकारी,राम सिंह रावत, भगवान सिंह रावत,विनोद लटवाल,किशन बिष्ट, श्याम मेहता,नीरज रावत,गौरव कांडपाल,दीपक नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।