Almora Binsar century fire: PRD jawan admitted in AIIMS dies, death toll reaches six
अल्मोड़ा, 30 जून 2024- अल्मोड़ा में बिनसर अभ्यारण्य अग्निकांड में मृतकों की संख्या 6 पहुंच गई है।
इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी जिंदगी की जंग हार गए। घटना के 17 वें दिन रविवाइर की सुबह एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुंदन नेगी के निधन का समाचार मिलते ही उनके गांव खांकरी धौलछीना में मातम पसर गया।
वह बीते 13 जून को बिनसर सेंचुरी में वनाग्नि की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था।
इस घटना में बिनसर वन्य जीव विहार के जंगल में आग बुझाने गए आठ वन कर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे।
इस हादसे ने चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहाँ एक युवक कृष्ण कुमार ने घटना के सातवें दिन दम तोड़ दिया था। और 30 जून पीआरडी जवान कुंदन नेगी की भी मौत हो गई।
डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने पीआरडी जवान कुंदन नेगी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुंदन का शव देर रात तक अल्मोड़ा लाया जाएगा।