अल्मोड़ा: भाजपा ने मंडल कार्यकारणी का किया विस्तार

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जनपद कार्यकारणी की ओर से आज बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला प्रभारी व किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी द्वारा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति के बाद जिले के 19 मंडलो की कार्यकारणी का विस्तार किया गया।

holy-ange-school

बैठक के दौरान सभी मण्डल अध्यक्षों व मण्डल प्रवासियों के मध्य समस्त मंडलों की कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। कार्यकारिणी के विस्तार में सभी वर्गों व जातियों का समावेश कर हर तबके को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया गया।

ezgif-1-436a9efdef

सभी मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर मण्डल कार्यकारणी के विस्तार के बाद जिलाध्यक्ष रौतेला ने मंडलों के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पार्टी हित मे कार्य करने का आह्वान किया। रौतेला ने कहा की 2022 फतह करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 28 जनवरी से 30 जनवरी तक बूथों पर जाकर सघन सम्पर्क अभियान चलाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र संगेला, राजेन्द्र जायसवाल, त्रिलोक सिह भंडारी, विक्रम रावत, खड़क सिह नेगी, देवेंद्र सिंह नयाल, भोपाल सिह रावत, राजेन्द्र सिंह राणा, संजय डालाकोटी, जनार्दन पांडे, प्रकाश भट्ट, कैलाश गुरुरानी, ललित मेहता, प्रकाश बिष्ट, पूरन रजवार, देवीदत्त शर्मा, आनंद बुधनी, गोपाल सिंह बिष्ट, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, मोहन राम, रमेश बहुगुणा, मोहन सिंह दोसाद, प्रेम शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, गंगा बिष्ट, आदि मौजूद थे।

Joinsub_watsapp