बजट आने के बाद सराफा बाजार में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सिर्फ एक ही दिन में सोना करीब ₹4000 सस्ता हो गया है और चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के बाद देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 71,450 से लेकर 70850 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।इसी तरह 22 कैरेट सोने का मूल्य ₹65,490 से लेकर 64,490 के बीच पहुंचा है। इसी तरह चांदी भी करीब ₹4000 सस्ती होकर बाजार में 87900 प्रति किलोग्राम देखी जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 71000 प्रति 10 ग्राम पर देखा गया जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य ₹65000 देखा गया। इसी प्रकार मुंबई में 24 कैरेट सोना 70850 रुपए में रहा और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपए में देखा गया जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने का मूल्य 71450 रुपए है और वही 22 कैरेट सोने का मूल 65490 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य 71000 प्रति 10 ग्राम देखा गया वही 22 कैरेट सोना 65000 में देखा गया। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 71000 है जबकि 22 कैरेट सोने का मूल 64990 रुपए है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोने का मूल्य 71000 है जबकि 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।