नेपाल के बाद अब एक और देश में विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा अमेरिका में हुआ। भारतीय समय के मुताबिक रात करीब एक बजे व्योमिंग राज्य के जिलेट शहर में एक विमान करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से जंगल में गिर गया।
जैसे ही विमान गिरा तो आग लग गई और तब से पूरा जंगल जलकर खाक हो गया। विमान में लगी आग से करीब 8 से 10 एकड़ में फैला जंगल भी आग चपेट में आ गया। हालांकि अभी तक विमान में सवार लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि सभी लोगों की मौत हो चुकी है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है।
सूत्रों के मुताबिक विमान में 7 लोग सवार थे, जिनके बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पिलाटस PC-12/47E सिंगल इंजन विमान मोंटाना के बिलिंग्स क्षेत्र में उतरने ही वाला था कि रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेब्रास्का में विमान ने अपना तेल टैंक भर लिया। विमान हेंडरसन, नेवादा के हेनी एंटरप्राइजेज इंक में पंजीकृत था।
नेब्रास्का सिटी हवाई अड्डे के एक प्रबंधक ने कहा कि विमान ईंधन भरने के लिए रुका था। विमान में जो लोग सवार थे वे कई बार यहां आ चुके थे। हालाँकि, इस बार उन्होंने विमान में तेल नहीं भरा, बल्कि एक अन्य कर्मचारी ने भरा। लगभग 200 से 300 (गैलन) तेल भरा हुआ था। कैंपबेल काउंटी अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने कहा कि लोगों के मरने की आशंका है।