जिला मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं आशा व्यक्त की गयी कि इन परियोजनाओं को अपना कर कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
केन्द्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के प्रभारी डा. राजनारायण द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों हेतु उपयुक्त विभिन्न शीतोष्ण फलों एवं सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर, संस्थान द्वारा दो प्रजातियों क्रमशः गेहूॅं की वी.एल. गेहॅंू 967 एवं जौ की वी.एल. जौ 130 का विमोचन किया गया साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया है। अनुसूचित जाति उप परियोजना के अन्तर्गत संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से कृषक समूहों हेतु संस्थान द्वारा विकसित विवेक मंडुवा थ्रैसर कम पर्लर का वितरण भी किया गया। प्रक्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनेक संस्थानों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों द्वारा प्रतिभागिता की गयी एवं प्रदर्शनियाॅं लगायी गयी। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों एवं विभागों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।
मेले में उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 700 कृषकों ने प्रतिभागिता की एवं विभिन्न फसलों एवं प्रदर्शनियों का भ्रमण किया। मेले में आयोजित कृषक गोष्ठी में पर्वतीय कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुआंें पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी साथ ही कृषकों की विभिन्न समस्याओं का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा त्वरित समाधान किया गया। किसान मेले में कृषक गोष्ठी का संचालन डा. निर्मल चन्द्रा, कार्यक्रम का संचालन डा. कुशाग्रा जोशी एवं धन्यवाद प्रस्ताव डा. जे.के. बिष्ट ने किया।
प्रिय पाठको….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।
Click here to Like our Facebook Page
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..