shishu-mandir

Accident : प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर आ रहा वाहन मध्य प्रदेश में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत,11 घायल, 3 गंभीर

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Accident : Vehicle carrying migrant Uttarakhand crashed in Madhya Pradesh, 1 killed, 11 injured,3 serious

पुणे से बागेश्वर लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त (Accident) होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हो गये। 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के मुताबिक पुणे से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के लोगों को लेकर आ रहा वाहन यहां मध्य प्रदेश के गुना जिले में दुर्घटना (Accident) का शिकार हो गया। हादसे में गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह की मौत हो गई जबकि चालक सहित 11 लोग घायल हो गये है। चालक पुणे का बताया जा रहा है वही 10 घायल पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के है। यह सभी लोग लॉक डाउन के कारण अपने घर को लौट रहे थे कि यह अनहोनी घट गई। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जानकारी के मुताबिक टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग पुणे के एक होटल में काम करते थे और अपने घर लौट रहे थे। मध्य प्रदेश के गुना जिले के इससे पहले 13-14 मई की रात को भी गुना बाईपास पर यात्री बस और कंटेनर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गये थे।
हादसा गुना के नेशनल हाईवे 46 में राधौगढ़ थाना क्षेत्र के आवन गांव के पास हुआ जब टैंपो ट्रेवलर की ट्राले से टक्कर (Accident)
हो गई।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे में फंसे दो बसों में सवार 24 लोग होकर अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर लौट रहे थे। इसमें एक टैंपो ट्रेवलर की ट्राले से ​टक्कर (Accident) हो गई। हादसे में नंदन सिंह की मौत हो गई। वही बागेश्वर जिले के गरुड़ के ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार, उनकी पत्नी विमला देवी और बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। विमला देवी की पुत्री रोशनी, पईयां गांव के लक्ष्मण परिहार, ग्राम कुलाब के महेश सिंह और खड़क सिंह तथा ग्राम मैगडी स्टेट के गिरीश सिंह बोरा भी दुर्घटना में घायल हो गये। तीन घायलों के नाम पता नही चल सके है। यह हादसा करीब 8:30 बजे हुआ।

घायलों को गुना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था बाद में इन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बागेश्वर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव​ सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी लोग दो टैंपो ट्रेवलर में सवार होकर अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर लौट रहे ​थे। उन्होने बताया मृतक नंदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इसके बाद शव को गृह क्षेत्र लाया जायेगा।