बागेश्वर से वरिष्ठ सहयोगी की रिपोर्ट – बागेश्वर के कपकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए |
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या संख्या यूके02 सी ए- 0751 मैक्स जो कपकोट से सूपी जा रही थी , अचानक मुनार बैंड के निकट मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर रोड से 150 मीटर खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना में वाहन में सवार कुवंर सिंह उम्र 85 बर्ष निवासी ग्राम सूपी कपकोट तथा तारा सिंह उम्र 45 बर्ष निवासी खलझूनी कपकोट बागेश्वर की मृत्यु हो गयी है।गाडी में कुल 6 लोग सवार थे। 4 लोग गंभीर रूप से है जिन्हें पुलिस/ग्रामीणों द्वारा घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट लाया गया प्राथमिक उपचार के उपरांत घायलों को जिला अस्पताल लाया गया |
घायलो का विवरण…
1.दुर्गा सिंह पुत्र लाल सिह उम्र 45 निवासी सूपी कपकोट बागेश्वर
2-पूरन सिंह पुत्र दलीप सिंह उम्र 53निवासी सूपी कपकोट बागेश्वर।
3-कु०यशोदा उम्र 25 बर्ष पुत्री भूपाल सिंह निवासी सूपी कपकोट बागेश्वर।
4- नंदन सिंह 35 वर्ष पुत्र जगत सिंह (चालक)निवासी सूपी कपकोट बागेश्वर।