कर्नाटक के बागलकोट में एक दुर्लभ बच्चों ने जन्म लिया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में एक बच्चे का जन्म हुआ जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं।
इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है जो एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है।
6 उंगलियां दोनों पैरों पर..
बच्चों के 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर मेडिकल स्टाफ समेत परिजन भी हैरान हो गए दरअसल, नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं। बता दें कि कोन्नर की भारती नाम की एक महिला ने 25 उंगलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है।
क्या है पॉलीडेक्टली?
दरअसल, पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा और मां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
पहले भी आ चुका ऐसा मामला
ऐसा ही एक मामला 2023 में भी आया था राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दोनों हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थे। एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह उंगलियां थीं।