गाजियाबाद में ओवर ब्रिज से तेज रफ्तार कार गिरी प्रेग्नेंट महिला पर, कई लोग हुए घायल, महिला ने अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर झुग्गी पर जा गिरी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल…

n6587715141743682930634de2994941354bd78216e8c74716b2423f3dff95d34b16b816ba8985e282cc1de

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर झुग्गी पर जा गिरी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए जिसमें गर्भवती महिला भी थी। अस्पताल में महिला को भर्ती करने के बाद वह बेहोश हो गई लेकिन उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।


उत्तर प्रदेश के न्यू गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर 5 फीट नीचे झुग्गियों पर जा गिरी। इस घटना में एक गर्भवती महिला उसका पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस ने बताया कि 9 महीने की गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे होश नहीं आया है।


रात को करीब 11:30 बजे एक कार एक झुग्गी पर जा गिरी। झुग्गी में अयोध्या जिले की रहने वाली मधु (33) अपने पति संदीप (36) और अपने दो बच्चों शिवम (8) और कार्तिक (3) के साथ सो रही थी। इस घटना में चारों को गंभीर चोटें आए स्थानीय लोगों ने कार को बाहर निकाला।


सूचना मिलने पर कवि नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मधु, उसके पति और बच्चों को एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सिटी जोन के डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मधु के जीजा टीटू का कहना है कि कार की टक्कर से मधु के पैर, कमर और सिर पर चोट लग गई है। घटना के बाद उसे होश नहीं आया है। इसी बीच डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया और एक स्वस्थ बच्ची का जन्म कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


टीटू ने कवि नगर थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वे शराब के नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार गाजियाबाद के विजय नगर थाने के अंतर्गत हरमुखपुरी निवासी जुवेद खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। डीसीपी ने बताया कि फरार लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।