यहां हुआ बड़ा हादसा ; चार मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर फंसे

दिल्ली के बुराड़ी में एक बड़ी घटना घट गई। यहां चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान आशंका जताई जा रही…

A major accident happened here; a four-storey building collapsed, many workers got trapped

दिल्ली के बुराड़ी में एक बड़ी घटना घट गई। यहां चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना सोमवार को शाम 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं दमकल की 9 गाड़िया भी बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकला गया और अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए एनडीआरएफ की मशीनें भी मंगवाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास की बताया जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई है।

घटना पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए तुरंत हर संभव मदद उपलब्ध करवाने की बात की है। उन्होंने कहा, ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।

इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में गुरुवार को एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढहने से पांच मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे मकान संख्या 53 की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक ढह गई, जिससे पड़ोस के मकान की छत को नुकसान पहुंचा।

घटना के समय दीवार को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल की टीम भी वहां पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। दीवार का मलबा पास के घर पर गिर गया, जिससे उसकी छत को नुकसान पहुंचा।