फरीदाबाद में सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ पैर थे बंधे हुए, सीसीटीवी फुटेज से हो रही छानबीन

फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियां में एक लाल सूटकेस में हाथ पैर बंधी हुई महिला की सिर कटी हुई लाश मिली है, जिसके…

Screenshot 20250403 114753 Google

फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियां में एक लाल सूटकेस में हाथ पैर बंधी हुई महिला की सिर कटी हुई लाश मिली है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर आई।


नहर पर स्थित गांव मवई के पास झाड़ियां में दोपहर सूटकेस में सिर कटी लाश मिली। लाश अर्धनग्न हालत में थी। उसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे। साथ ही उसके शव को सीमेंट के कट्टे में रखकर सूटकेस में बंद किया गया था


महिला की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। खेड़ीपुल थाना की पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। DCP का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो पा रही है।

धड़ पर कुछ लिखा हुआ है। दोपहर करीब 1:30 बजे डायल 112 पर इस बारे में सूचना मिली थी। झाड़ियां में लाल रंग का एक सूटकेस पड़ा और उससे दुर्गंध आ रही है।


सूचना पाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस को कब्जे में ले लिया। सूटकेस खोलने पर प्लास्टिक के कट्टे में एक बंद महिला का शव पाया गया सब अर्धनग्न हालत में थी और उसका सर भी कटा हुआ था। इसके साथ ही दोनों हाथ पांव रस्सी से बंधे थे।


डीसीपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को करीब सप्ताह पहले झाड़ियों में फेंका गया होगा। लेकिन लोगों की उसपर नजर नहीं गई और दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल खेड़ीपुल थाना में हत्या आदि की धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


आपको बता दे की स्मार्ट सिटी में बीते कुछ सालों में यह तीसरा ऐसा मामला है जिस शव का सिर कटा हुआ है। इसके पहले नवंबर 2022 और 2011 में भी ऐसे शव मिले थे। इससे पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की चिंता अब बढ़ गई है।


लोगों का कहना है कि फरीदाबाद से गुजर रहे अरावली , आगरा नहर और यमुना किनारे स्थित सुनसान जगह अपराधियों के लिए शव फेकने का ठिकाना बनता जा रहा है। लोग पुलिस से मुस्तैदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।