चारधाम यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम को जाते समय मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 30 हो गई है।यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मध्यप्रदेश के धनश्याम सेन(67) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालु अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे।
चारधाम यात्रा पर जा रहें श्रद्धालु की मौत, अब तक इतनी पहुंची मृतकों की संख्या
चारधाम यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम को जाते समय मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 30 हो…