shishu-mandir

यहां घर में सो रहा डेढ़ साल बच्चा अचानक हुआ गायब: मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
फाइल फोटो
Screenshot-5

डेस्क। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रहा एक डेढ़ वर्षीय बच्चा अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी प्राप्त कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोदा मंडी में टायर पंचर का काम करने वाले सोनू कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा सूरज घर पर सो रहा था। तभी वह अचानक गायब हो गया। बच्चे की मां जमुना देवी ने बच्चे कमरे में पहुंची तो वहां बच्चा नहीं था जिसके बाद पूरे घर में बच्चे को ढूंढा तो बच्चा नहीं मिल पाया। जिसके बाद परिजनों से आस पास बच्चे की पता लगाने की कोशिश की लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पाया।

saraswati-bal-vidya-niketan

सूचना मिलने पर मौके पर एसएसआई विकास भारद्वाज पहुंचे। बच्चे के माता—पिता बच्चे के चोरी होने की आशंका जता रहे है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बच्चा चोरी के भय से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….

इसे भी पढ़े—

https://uttranews.com/2019/11/29/black-friday-vahan-khai-me-gira-uttrkashi/