एक समय ऐसा था कि लोग उम्र की परवाह किए बिना ही शादी कर देते थे। हालांकि अब परिस्थितियां बदल गई है, इस समय लोग शादियों में उम्र का ख्याल खासतौर पर रखते है। छोटी उम्र वाली वाली शादियां कानूनी तौर वैलिड नहीं मानी जाती हैं।इस वक्त पड़ोसी देश से एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है।
बाल विवाह के मामले अब भारत में भी बहुत कम हो चुके है। लेकिन चीन में 15 साल से भी कम उम्र के लड़के और लड़की की शादी हो गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के शैंनडॉन्ग प्रांत में मौजूद शिनताइ काउंटी में दो नाबालिग लड़के-लड़कियों की शादी करवा दी गई। इसमें सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इसमें बच्चो की खुद की मर्जी नहीं बल्कि माता-पिता की मर्ज़ी थी। जिस लड़के की शादी की गई, उसकी उम्र 14-15 साल होगी और वह सेकंडरी स्कूल का छात्र है। वही उसकी दुल्हन उससे भी कम उम्र की है।
पिछले साल सितंबर में उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों के ही माता-पिता ने उनकी शादी के लिए हामी भर दी और मार्च में उनकी शादी करवा दी। स्थानीय रीति-रिवाज़ के मुताबिक शादी करने के बाद उनके लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया। तभी स्थानीय अधिकारियों को इस अंडरएज मैरिज की खबर लगी। पब्लिक सिक्योरिटी, सिविल अफेयर्स और एजुकेशनल डिपार्टमेंट की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया।
जिसके बाद स्थानीय विभागों ने बच्चों के माता-पिता को कानूनी पाठ पढ़ाया और उनकी बच्ची को उसके घर भी भिजवा दिया। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि चीन में शादी की उम्र पुरुषों के लिए 22 और महिलाओं के लिए 20 साल है।