बिहार के भागलपुर में हुआ बड़ा कांड, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर कर दी गई हत्या, बहन भी हुई घायल

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया से आपसी विवाद में केंद्रीय गृह…

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया से आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गई है।


भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलाबारी में एक की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां भी शामिल है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची। गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है।


जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।


इस घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी।

इस दौरान विश्वजीत की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply