चमोली में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर हुई मौत

चमोली जिले के तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। जिस व्यक्ति की मौके…

A big accident happened in Chamoli, a big rock suddenly fell from the hill, a person got hit, died on the spot

चमोली जिले के तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। जिस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बख्तावर सिंह देवाल बाजार से अपने घर तेलियापाटा जा रहा था।

देवाल- खेता सड़क बंद होने के कारण वह बोरागाड़ से अपने घर पैदल गया। वह गांव से कुछ दूरी पर अपनी गौशाला में रहता था तेलियापाटा गांव से कुछ दूरी पर अचानक चट्टान के गिरने से पत्थर के साथ वह लगभग 75 मीटर खाई में नीचे जा गिरा, जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई जिसके बाद उसका शव खाई में मिला।

ग्रामीणों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक की 16 साल की एक बेटी रिया दानू कक्षा 12 में पढ़ती है और 12 साल का एक बेटा हर्षित जो कक्षा 9 में हल्द्वानी में पढ़ता है।

ग्राम प्रधान उर्वी दत्त जोशी ने बताया कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला शहर था। उन्होंने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।