अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल चुनाव: प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित, यहां देखे लिस्ट

अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल चुनाव

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

गौरतलब है कि आगामी 5 जनवरी को नगर व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न होने है। व्यापार मंडल के 6 पदों के लिए रैमजे इंटर कॉलेज में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कराए जा रहे नगर मंडल चुनाव में गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चली। हालांकि इस बीच किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया गया। दिन में 2 से शाम 4 बजे तक सभी छह पदों के 21 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटि​त किए गए।

चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी हेम चंद्र पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश छिमवाल, मनीष तिवारी, देवेंद्र धामी के अलावा हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, दीप लाल साह, मनीष जोशी, दीपक साह, कमल बिष्ट, संजीव गुप्ता, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, कमल गुप्ता समेत जिला पदाधिकारी मौजूद थे।

यहां देखे लिस्ट


उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….