महेश नयाल बने अल्मोड़ा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

अल्मोड़ा: महेश नयाल को भारतीय जनता पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव…

mahesh nayal

अल्मोड़ा: महेश नयाल को भारतीय जनता पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव प्रभारी और चुनाव समिति ने की।


महेश नयाल इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं और वे भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे सकनियाकोट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।


गौरतलब है कि 2019 के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट भी दिया था। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहने वाले महेश नयाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply