अल्मोड़ा, 9 मार्च 2025: नृसिंह कल्याण समिति, अल्मोड़ा द्वारा “महिला होली मिलन उत्सव 2025” का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली के पारंपरिक रंगों में सराबोर होकर समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समूह में पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल संगीतमय और उल्लासपूर्ण बन गया। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समा बांध दिया, जिसमें लोक नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और समाज में एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
समारोह के अंत में समिति ने सभी उपस्थित महिलाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भगवती वर्मा, गंगा वर्मा, नेहा नेगी, प्राची वर्मा, हेमा जोशी, बसंती वर्मा, शोभा नगरकोटी, तारा जीना, कला वर्मा, बीना वर्मा, रीना वर्मा, बबीता तिवारी, तारा बिष्ट, चन्द्र कला, कविता, सुनीता बिष्ट, पूजा वर्मा, रेखा रावत, रेनू पांडे आदि मौजूद थे।