सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शिवाजी नगर, अल्मोड़ा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
🔹 संस्कृति की झलकियों से सजी महफिल स्कूल के बच्चों मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कुमाऊनी, गुजराती, पंजाबी, मराठी नृत्य के साथ आर्मी एक्ट, मोबाइल के दुष्प्रभाव पर नाटक, कव्वाली और साहसिक खेलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
🔥 अग्नि चक्र रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए अग्निच्रक्र प्रदर्शन को खूब सराहा गया।
🔹 ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी.एल. वर्मा, विशिष्ट अतिथि विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, सुरेश पाठक, हेमलता वर्मा, अरूण वर्मा, श्वेता उपाध्याय, चंदन गिरी गोस्वामी, हरीश चंद्र जोशी, जगदीश, हरि सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, भास्कर साह, हरीश केवल, मथुरा दत्त मिश्रा,हरीश चंद्र , रतन सिंह बंगार, पान जोशी, महेंद्र सिंह अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ]आशुतोष पाठक, महेंद्र भंडारी, मोहन नेगी, ममता बिष्ट, विनीता पांडे, सुमन कांडपाल, ज्योत्सना पांडे, चंद्रिका अलमिया, पूजा वर्मा, विमला बोरा, शीला बिष्ट, सावित्री बिष्ट, गीता बिष्ट, संगीता लटवाल, हेमा बिष्ट, आशा बोरा, पिंकी कार्की, मंजू पटवाल, लीला नेगी, चंद्रा मुस्यूनी, माया बिष्ट सभी ने उत्सव को यादगार बनाया।
🔹 समापन और आभार व्यक्त
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।