देवरिया में दबंग ने बीच सड़क पर बुजुर्ग दंपति की कर दी पिटाई,वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शख्स ने बुजुर्ग दंपत्ति को बुरी तरह पीटा। बुजुर्ग महिला के गाल पर इतनी जोर का उसने थप्पड़ मारा…

In Deoria, a bully beat up an elderly couple in the middle of the road

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शख्स ने बुजुर्ग दंपत्ति को बुरी तरह पीटा। बुजुर्ग महिला के गाल पर इतनी जोर का उसने थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने पुरुष को भी बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भूमि विवाद का मामला

यह पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ और गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा प्रथम का बताया जा रहा है। वीडियो में काले रंग के कपड़े पहने शख्स ने पहले एक महिला को कसकर थप्पड़ मारा जिससे वह जमीन पर जा गिरी। इसके बाद उसने उसके बुजुर्ग पति की भी जमकर पिटाई की।

तमाशबीन बने रहे लोग

शख्स भी सड़क पर बुरी तरह बुजुर्गों को पीट रहा था और वहां मौजूद लोग तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं की। बड़ी मुश्किल से एक नीली साड़ी पहने महिला आगे आती है और बुजुर्गों को बचाने की कोशिश करती है। महिला के पीछे-पीछे कई लोग और भी बुजुर्ग को बचाने के लिए आते हैं और उसकी सहायता करते हैं।

पीड़ित दंपति की पहचान रामज्ञानी और उनकी पत्नी निमिता देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि रामज्ञानी के पड़ोसी आशीष पांडेय से उनका भूमि को लेकर विवाद है, उसी विवाद को लेकर यह मारपीट हुई। पुलिस ने आशीष पांडेय समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply