व्यापारी नेता व पूर्व सभासद मनीष जोशी को पितृ शोक

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व सभासद मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चन्द्र जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने…

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व सभासद मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चन्द्र जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय देवेन्द्र चन्द्र जोशी की अंतिम यात्रा शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे उनके निवास स्थान तल्ला जोशी खोला, नियर आर्य कन्या इंटर कॉलेज से प्रस्थान करेगी और विश्वनाथ घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यापार जगत के तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अल्मोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय जोशी समाज के एक सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्ति थे, जिनका जाना अपूरणीय क्षति है।

शोक संतप्त परिवार के प्रति सभी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply