मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर की टक्कर में 41 की मौत, आग में जल गई पूरी बस

इस बस का संचालन ‘टूर्स अकोस्टा’ नामक टूर ऑपरेटर कर रहा था। कंपनी के अनुसार, बस में कुल 48 यात्री सवार थे और यह कानकुन…

Horrible road accident in Mexico: 41 killed in bus-trailer collision

इस बस का संचालन ‘टूर्स अकोस्टा’ नामक टूर ऑपरेटर कर रहा था। कंपनी के अनुसार, बस में कुल 48 यात्री सवार थे और यह कानकुन से तबास्को जा रही थी। कंपनी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि वे दुर्घटना के कारणों की जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बस तय गति सीमा के भीतर ही चल रही थी।

तबास्को सरकार ने जानकारी दी कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शवों की पहचान करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच कैंपेचे के कैंडेलारिया नगर निगम के अभियोजक कार्यालय में की जाएगी।

तबास्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। वहीं, स्थानीय प्रशासन पलासियो म्यूनिसिपल डी कोमाल्काल्को ने घोषणा की है कि वह इस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में सहायता करेगा।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ताकि इस दुर्घटना के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।