अभी भी उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। 22 जुलाई 2024 धरती का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। 22 जुलाई, 2024 को वैश्विक स्तर पर अब तक का सबसे गर्म दिन घोषित किया गया है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) के अर्थ ऑब्वजर्वेशन प्रोग्राम कॉपरनिकस की तरफ से पब्लिश किए सैटेलाइट डेटा की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है।
जिसमें कहा गया है कि 22 जुलाई सोमवार दुनिया में सबसे गर्म दिन था। आंकड़ों के अनुसार, 22 जुलाई को तापमान 21 जुलाई के तापमान से 0.06 डिग्री सेल्सियस (0.1 डिग्री फ़ारेनहाइट) अधिक था। डेटा के अनुसार 22 जुलाई को दुनिया का औसत तापमान 17.15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 0.06 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान में इजाफा जारी रहेगा।