अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्शन की दुनिया में वापस लौट आई है। मुंबई से वापस आने के बाद अब प्रियंका अपनी अगली फिल्म द ब्लफ की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, तब से ही वो इससे जुड़ी हर अपडेट इंस्टाग्राम के ज़रिए फैंस को देती आ रही हैं।
कुछ वक्त पहले ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को चोट लग गई थी। उन्होंने इसकी जानकारी खुद शेयर की थी। अब उन्होंने अपने घायल हाथ की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें प्रियंका के हाथ में जख्म दिख रहा है लेकिन इस वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
आपको बता दे कि तस्वीर में दिख रहे घायल हाथ की चोट असली नहीं है बल्कि मेकअप से यह निशाना बनाए गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें ऑस्ट्रेलियन मेकअप आर्टिस्ट शैरोन रॉबिंस उनके हाथ पर काम करती दिख रही हैं। पहली बार तस्वीर देखने पर फैंस शायद डर जाएं और सोचने लगे कि प्रियंका को क्या हो गया। हालांकि ये सारा कमाल शैरोन के मेकअप का है। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “लगता है मुझे मैनीक्योर की ज़रूरत है. #द ब्लफ.”
प्रियंका चोपड़ा लगातार इस फिल्म के सेट से अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं।
अनंत की शादी में खूब नाचीं प्रियंका
पिछले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका की शादी में पहुंचीं थीं। इस दौरान वो अनंत की बारात में खूब नाची थीं. प्रियंका ने बॉलीवुड के भी कई सितारों से मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने अनंत-राधिका के लिए एक बधाई वाला पोस्ट भी लिखा था।