अगर आप भी उत्तराखंड जाने के बारे में सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आपको बता दे की बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट एक गाड़ी सड़क पर गिरकर पलट गई। इस गाड़ी में 8 से 10 लोग मौजूद थे। इस एक्सीडेंट में घायल हुए तीन लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। बाकी लोगों को गंभीर चोटे नहीं आई हैं। आपको बता दे कि यह घटना जोशीमठ की तरफ से आने के दौरान हुई।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:15 बजे एक वाहन मारवाड़ी के निकट मोड पर ऊपर की सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। वाहन में सात लोग सवार थे जिसमें से गंभीर घायल दो यात्रियों तरसेम सिंह और कबलजीत सिंह निवासी अमृतसर को जोशीमठ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। घायल को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। बाकी सामान्य घायल हैं। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था।
इस सड़क हादसे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाहर में 8 से 10 लोग सवार थे जिसमें से तीन लोगों को गंभीर रूप से चोट लगी है और उन्हें जोशीमठ अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं वहां जोशीमठ की तरफ आ रहा था।