अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू की जाएगी हेली सेवा मानसून के बाद बनेगा हेलीपैड

केदारनाथ धाम की तरह अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करने वाला है। मानसून के बाद यमुनोत्री…

Now heli service will be started for Yamunotri too, helipad will be constructed after monsoon

केदारनाथ धाम की तरह अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करने वाला है। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड का निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम मे रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।

हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना है।

चारधाम यात्रा अक्तूबर में होगी पूरी

युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी।

इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं नहीं शुरू हो पाएंगी। हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।