Sundar Nayal becomes Congress Gwalakot NYAY Panchayat President
अल्मोड़ा, 14 जनवरी 2023- न्याय पंचायत ग्वालाकोट में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की न्याय पंचायत का गठन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हलवाबाग शिवराज नयाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख व पीसीसी मेंबर रमेश भाकुनी मौजूद रहे ।
जिसमें सुंदर सिंह नयाल को निर्विरोध न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया जिसमें ग्राम प्रधान प्रकाश , ग्राम प्रधान मनोहर सिंह भाकुनी, दलीप सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य भोपाल राम , हीरा सिंह भाकुनी महेश भाकुनी, मनोज आर्य सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने नव नियुक्त न्याय पंचायत अध्यक्ष सुंदर सिंह नयाल को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने की आशा जताई है।