उत्तराखंड वासियों पर तोहफों की बरसात , अब अस्पतालों में इलाज नहीं होगा महंगा

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने नए साल के मौके पर विभिन्न वर्गों के लिए तोहफों की बारिश की है। बता…

Old 500 or thousand notes worth over Rs 4 crore received from Uttarakhand

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने नए साल के मौके पर विभिन्न वर्गों के लिए तोहफों की बारिश की है। बता देगी आज से सरकारी अस्पतालों में 10% महंगे होने जा रहे इलाज से राज्य वासियों को सरकार ने फिलहाल राहत दे दी है।

सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली सेवाओं पर 10 % बढ़ोतरी के आदेश पर कैबिनेट ने रोक लगा दी है। अब लोगों को सरकारी अस्पताल में OPD की पर्ची, ultrasound, x-ray, ECG, खून की जांच आदि पर ज्यादा पैसे नहीं देने पड़ेंगे।


प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। सात प्रस्तावों पर कैबिनेट ने फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। कैबिनेट ने समाज कल्याण की पेंशन योजना के पात्र बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन 1200 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1400 रुपये कर दी है।

इससे राज्य में 466708 वृद्धावस्था व 181238 विधवा पेंशनर लाभान्वित होंगे। साथ ही वृद्ध पति व पत्नी दोनों ही पेंशन के पात्र होंगे, अभी तक बुजुर्ग पति या पत्नी में से एक को ही पेंशन दी जा रही है।


राज्य सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। 7 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने फैसला देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है।

कैबिनेट में समाज कल्याण की पेंशन योजना के पात्र बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन 1200 रुपए हर महीना से बढ़ाकर 1400 रुपए कर दी है। इससे राज्य में 466708 वृद्धावस्था व 181238 विधवा पेंशनर को लाभ होगा। साथ ही वृद्ध पति व पत्नी दोनों ही पेंशन के पात्र होंगे, अभी तक बुजुर्ग पति या पत्नी में से एक को ही पेंशन मिल रही थी।


214 व्यायाम शिक्षक तैनात होगे

प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों और 95 विकासखंडों में व्यायाम शिक्षक तैनात किए जाएंगे। 214 पदों पर ये व्यायाम शिक्षक outsource से रखे जाएंगे।


प्राचार्य तैनात करेंगे guest teacher

कैबिनेट ने degree College में नई PG कक्षाओं के संचालन के लिए 35000 रुपये प्रतिमाह पर guest teacher नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इनकी नियुक्ति का अधिकार प्राचार्यों को दिया है।


जिला पर्यटन समिति का गठन

जिला पर्यटन समितियों के गठन को मंजूरी दी गई है। DM की अध्यक्षता में गठित कमेटी 10 लाख रुपये तक के प्रस्तावों को मंजूरी देगी। जिलास्तर पर इसके लिए एक revolving fund बनेगा।


नियमित आया तो गृह जिले जाएंगे guest teacher

तय किया गया है कि माध्यमिक स्कूलों में नियमित या पदोन्नति शिक्षक आएंगे तो वहां तैनात अतिथि शिक्षक को उसके गृह जिले में तैनाती के लिए पहली प्राथमिकता दी जाएगी।