Road accident: तेज रफ्तार स्कार्पियों ने 6 लोगों को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत 3 की मौत

देहरादून। सहसपुर थाना के अंतर्गत ढाकी में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत…

देहरादून। सहसपुर थाना के अंतर्गत ढाकी में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। 
 

घटना बीते बुधवार दोपहर की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहसपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियों कार ने सड़क के किनारे से गुजर रहे छह लोगों को अलग-अलग स्थान पर टक्कर मार दी। वही, इंजेक्शन लगवाने अस्पताल जा रही खुशबू पत्नी दीपक निवासी ढाकी की गोद से 3 साल का बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा, जबकि खुशबू गंभीर घायल हो गई।
 

स्कार्पियो की टक्कर से युवक नौशाद पुत्र आशिक, निवासी ग्राम छरबा सहसपुर, इस्नायल पुत्र लियाकत, खुशबू पत्नी दीपक निवासी किरायेदार संजय ग्राम ढाकी, वरीशा पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक व इसराइल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 

गंभीर रूप से घायल नौशाद समेत अन्य का उपचार चल रहा है। चालक खुशहालपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग शुरू कर दी।