अल्मोड़ा,24 जून 2021- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM Trivendra Rawat)गुरुवार की शाम अल्मोड़ा पहुंचे, सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार पर किसी भी प्रकार का संवैधानिक संकट नहीं है, उपचुनाव को लेकर जो बातें आ रही हैं उसके लिए निर्वाचन आयोग है, वह स्वायत्तसाशी संस्था है।और चुनाव कराना उसका काम है। और ऐसा नहीं है कि चुनाव नहीं हो सकते हैं।
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM Trivendra Rawat)गुरुवार शाम को सर्किट हाउस पहुचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद रावत (CM Trivendra Rawat)ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली , रावत ने मीडिया कर्मियों से कहा कि लंबे समय से कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात नही हुई थी इस लिए यहां पहुंचे हैं, संगठन के काम भी कर रहे हैं साथ इस बरसात में राज्य में 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को महाअभियान के रुप में चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि उपचार के लिए प्रदेश में कार्यकर्ता रक्तदान कार्यक्रम चला रहे हैं, यही नहीं आजकल कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगा कर उनका स्वागत कर रहे है।
इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, महेश नयाल, पूर्व अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, गौरव पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।