02 मई 2021
भारत में COVID-19 के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। पिछले 24 घंटे में 3689 लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दम तोड़ा वही इसी अवधि में 3,92,488 नए COVID-19 केस दर्ज किये गये। भारत में कोरोना वायरस संक्रमितो की कुल संख्या 1,95,57,457 पहुंच गई है जबकि कोविड-19 के कारण 2,15,542 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है। वही बीते 24 घंटे में 3,07,865 ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दी है।
यह भी पढ़े….
Danya Mob Lynching case- 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार
COVID-19 के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त- बीते 24 घंटे में 4 लाख से अधिक नए मामले, साढ़े 3 हजार से अधिक मौतें
कोविड-19 महामारी के कारण भारत में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,689 मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में 3,92,488 नये कोविड-19 संक्रमण के केस दर्ज किये गये है।
बताते चले कि लगातार 11 दिन से देश में 3 लाख से ज्यादा COVID-19 केस दर्ज किये गये है। हालत यह है कि मई माह में 2 दिनों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 7,94,481 नये मामले सामने आ चुके है। अब रोज नये कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला 4 लाख के आसपास है।
बीते दिन 1 मई को में 4,01,993 नये मामले सामने आये है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मई माह के दो दिन में 7212 लोग कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके है।
वही पिछले माह अप्रैल में 45,862 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा बैठे। अप्रैल माह में 66,13,641 नये केस दर्ज किये थे। भारत में अभी तक 1,59,92,271 लोग COVID-19 को मात देकर ठीक हो चुके है। COVID-19 से बचाव के लिये भारत में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अभी तक भारत में 15,68,16,031 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।